
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना बड़ी राहत बनकर सामने आई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार योजना के तहत 57 मार्गों पर बस संचालन शुरू किया गया है और 330 गांव पहली बार यात्री बस सुविधा से जुड़े हैं। यह पहल खासतौर पर उन गांवों के लिए महत्वपूर्ण है, जहां लोगों को बाजार, अस्पताल, स्कूल, कॉलेज, तहसील और जिला मुख्यालय तक पहुंचने में भारी परेशानी होती थी।
ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन केवल आने-जाने की सुविधा नहीं, बल्कि विकास का रास्ता होता है। जब गांव सड़क और बस सेवा से जुड़ते हैं, तो किसान अपनी उपज बाजार तक ले जा पाते हैं, विद्यार्थी पढ़ाई के लिए बाहर जा पाते हैं, मरीज समय पर अस्पताल पहुंच पाते हैं और मजदूरों को रोजगार के अवसर मिलते हैं।प्रदेश के कई अंदरूनी इलाकों में अब तक लोगों को निजी वाहन, महंगी गाड़ी या पैदल दूरी तय करके मुख्य सड़क तक आना पड़ता था।
ऐसे में बस सेवा शुरू होना आम ग्रामीण परिवारों के लिए सीधी राहत है।मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का असली असर तब दिखेगा जब बसें नियमित चलेंगी, किराया आम लोगों की पहुंच में रहेगा और रूटों का विस्तार उन गांवों तक होगा जो अब भी सार्वजनिक परिवहन से दूर हैं।सरकार को इस योजना की लगातार monitoring करनी होगी, क्योंकि कई बार योजनाएं शुरू तो हो जाती हैं,
लेकिन नियमित संचालन, समय पालन और maintenance की कमी से उनका असर कमजोर पड़ जाता है।अगर यह योजना ठीक से चली, तो यह गांवों को शहरों से जोड़ने वाली बड़ी सामाजिक और आर्थिक कड़ी साबित हो सकती है।

